बालोद से अंकित टाटिया की रिपोर्ट।
डौंडी। वशिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय से जैविक खेती मिशन योजना अंतर्गत 36 कृषक व 6 अधिकारियों का दल पांच दिवसीय प्रशिक्षण सह भ्रमण हेतु भुवनेश्वर स्थित एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी और कटक के सेंट्रल राइस रिसर्च इंस्टीट्यूट के लिए रवाना हुआ।
दिनांक 24 से 29 सितम्बर 2025 तक आयोजित इस भ्रमण के अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री मुकेश कोड़ों, व्यापारी संघ अध्यक्ष श्री गोविंद वाधवानी, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री मनोज दुबे, भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अल्पसंख्यक एवं चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश मंत्री श्री स्वाधीन जैन, पार्षद श्री संजीव सिंह और भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री जयदीप गुप्ता सहित हितेश कुमार ने कृषक बंधुओं को शुभकामनाएँ दीं और हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।









