Buy Advt. Space

ग्राम पथराटोला में परंपरागत कृषि विकास योजना अंतर्गत प्रशिक्षण आयोजित

By

दिनांक 22 सितंबर 2025 को ग्राम पथराटोला में परंपरागत कृषि विकास योजना के अंतर्गत कृषि प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कृषि विज्ञान केंद्र अरौद से आई वैज्ञानिक डॉ. दीपशिखा चंद्राकर ने किसानों को नीमस्त्र, ब्रह्मास्त्र और कर्रा कीटनाशी बनाने की विधि बताई।
ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी कुसुमकसा श्री यादव राम देहारे ने लैंटाना कैमरा फफूंदीनाशी तथा भूरा माहू के जैविक नियंत्रण की जानकारी दी। वहीं चिखलकसा से आए कृषि विस्तार अधिकारी श्री डिकेंद्र वर्मा ने किसानों को पीला चिपको पत्र, फेरोमॉन ट्रैप और मेट्रिजियम अन्नासोफली कीटनाशी तैयार करने की विधि समझाई।

कार्यक्रम में क्षेत्र की सम्माननीय जनपद सदस्य श्रीमती झमित धालेंद्र, ग्राम पथराटोला की सरपंच श्रीमती सुनीता रावटे, उपसरपंच श्री चन्द्रशेखर धाकड़े सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण कृषक उपस्थित रहे।

Leave a Comment