रायपुर !रायपुर पश्चिम विधानसभा के अंर्तगत मिथलेश साहू के नेतृत्व में कन्हैयालाल बाजारी वार्ड 15 में जनसंपर्क कर बिजली बिल में हुई वृद्धि के ख़िलाफ़ हस्ताक्षर अभियान चलाया गया,

मिथलेश साहू ने बताया लोगों से चर्चा करने पर यह पता चल रहा है इस माह के बिजली बिल ने सभी वर्गों को प्रभावित किया है,
जो गरीब परिवार जो सब्जी विक्रय कर अपने परिवार का पालन पोषण करते है उनका भी हज़ार रुपये से अधिक आना, सरकार की इस गलत नीति से पूरे जन मानस में आक्रोश है, जबकि प्रदेश एक विद्युत उत्पादन राज्य होने के बावजूद इसका लाभ प्रदेश की जनता को नहीं मिल रहा,
इस अभियान को जनता का पूर्ण समर्थन मिल रहा है जल्द ही आम आदमी पार्टी आक्रोश रैली एवं उग्र आंदोलन करेगी!








