रायपुर। प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को भी अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना जताई गई है। सबसे ज्यादा बारिश बीजापुर जिले के भोपालपटनम में दर्ज की गई, जहां 5 सेमी वर्षा हुई।
कहां-कहां हुई बारिश
भोपालपटनम – 5 सेमी
तखतपुर, कोटा, सन्ना, दंतेवाड़ा, नया बाराद्वार, राजनांदगांव – 4 सेमी
लोरमी – 3 सेमी
कुंडा, लालपुर थाना, सकरी, रतनपुर, पेंड्रा, पंढरिया, गंडई, मोहला, बेलरगांव, नवागढ़, पत्थलगांव – 3 सेमी
प्रेमनगर, बोराई, दाढ़ी, मनोरा, मालखरौदा, पिपरिया, हसौद, बेलगहना, कापू, रेंगाखार कला, कुकदुर, नगरी, छाल, कवर्धा, कांसाबेल, बिलाईगढ़, सरिया, बेलतरा, केशकाल – 2 सेमी
इसके अलावा अन्य स्थानों पर इससे कम वर्षा दर्ज की गई।
राजधानी का मौसम
रायपुर में आज दिनभर बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग ने गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास रहने की उम्मीद है।
यानी छत्तीसगढ़ में मानसून का असर फिलहाल बरकरार रहेगा और अधिकांश जिलों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।
छत्तीसगढ़ में फिर बरसेंगे बादल: कई जिलों में मध्यम से तेज बारिश के आसार








