रायपुर। राजधानी रायपुर में सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला पोस्ट वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर किए गए इस पोस्ट में शनिवार को शहर में कथित ‘न्यूड पार्टी’ आयोजित करने की बात कही गई है। पोस्ट में न केवल पार्टी की जगह का उल्लेख किया गया है, बल्कि युवक-युवतियों को बिना कपड़ों के शामिल होने का इनविटेशन भी दिया गया है।
वायरल पोस्ट से मची सनसनी

“सिनफुल राइटर1 @sinful_writer1नामक आईडी से किए गए इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है। इसमें 18+ कपल्स, युवतियों और महिलाओं को आमंत्रित किया गया है। वायरल होते ही यह मामला पुलिस की नजर में आया और जांच शुरू कर दी गई।
पहले भी हुए विवादित आयोजन

यह कोई पहला मौका नहीं है जब राजधानी के क्लबों और होटलों में विवादित कार्यक्रमों की चर्चा हुई हो। कुछ समय पहले विधानसभा रोड स्थित एक क्लब में फेक वेडिंग पार्टी का आयोजन हुआ था, जिसका हिंदू संगठनों ने जमकर विरोध किया था। विरोध के बाद पुलिस ने क्लब संचालक पर अपराध दर्ज किया था।
आधुनिकता की आड़ में बढ़ रहा अराजक चलन
शहर के कई क्लब और होटल संचालक युवाओं को आकर्षित करने के लिए पारंपरिक रिश्तों और संस्कारों का मजाक उड़ाने वाले इवेंट आयोजित कर रहे हैं। कभी रक्षा बंधन जैसे त्योहार पर शराब ऑफर, तो कभी शादी की आड़ में नकली आयोजन। आरोप है कि ऐसे आयोजनों के बहाने ड्रग्स और अन्य अवैध गतिविधियों का जाल भी फैल रहा है।
पुलिस की सख्ती
एएसपी सिटी लखन पटले ने कहा— “सोशल मीडिया पर न्यूड पार्टी से संबंधित पोस्ट की जानकारी मिली है। किसने यह पोस्ट किया है, इसकी जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”








