Buy Advt. Space

GST ढांचा सुधार पर CM साय का बयान – नागरिकों को राहत, उद्योग-व्यापार को नई ऊर्जा

By
Last updated:



रायपुर। जीएसटी काउंसिल ने टैक्स ढांचे में ऐतिहासिक बदलाव करते हुए कई रोजमर्रा की वस्तुओं, शिक्षा सामग्री, दवाइयों, इलेक्ट्रॉनिक्स और वाहनों पर जीएसटी दरें घटा दी हैं. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस फैसले का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया और कहा कि नए सुधारों से नागरिकों का जीवन आसान होगा और उद्योग-व्यापार को नई ऊर्जा मिलेगी.

यह निर्णय Ease of Doing Business और Ease of Living के दिशा में प्रधानमंत्री के महत्वपूर्ण कदम को दर्शाता है, जिससे नागरिकों का जीवन सरल होगा और उद्योग-व्यापार को नई ऊर्जा मिलेगी. नवरात्रि के पावन पर्व से लागू होने वाला यह प्रावधान प्रधानमंत्री की आम आदमी के जीवन को आसान बनाने और देश की अर्थव्यवस्था को गति देने की प्रतिबद्धता का प्रमाण है. छत्तीसगढ़ की तीन करोड़ जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मल सीतारमण जी को धन्यवाद देता हूँ.



बता दें कि बुधवार को नई दिल्ली स्थित सुषमा स्वराज भवन में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में हुई 56वीं जीएसटी काउंसिल बैठक में 12% और 28% टैक्स स्लैब खत्म कर दिए गए, जबकि 5% और 18% स्लैब बरकरार रहेंगे.

Leave a Comment