ब्यूरो नूतन साहू गरियाबंद। फिंगेश्वर थाना पुलिस ने अवैध रूप से गौवंश की तस्करी करने वाले आरोपी को धर दबोचा है। पुलिस ने एक टाटा 407 वाहन से 08 नग गौवंश जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।
मामले का विवरण
थाना प्रभारी फिंगेश्वर को प्रार्थी चुमेन्द्र साहू द्वारा सूचना दी गई थी कि वाहन क्रमांक टाटा 407 सीजी 23 एफ 1590 में तीन व्यक्ति गौवंश को अवैध रूप से उड़ीसा के टेंगनाबास की ओर ले जा रहे हैं। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम गठित कर बताए गए स्थान पर घेराबंदी की गई।
वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 08 नग गौवंश बिना चारा-पानी के अमानवीय स्थिति में पाए गए। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे अवैध धन कमाने के उद्देश्य से मवेशियों को उड़ीसा ले जा रहे थे।
पुलिस की कार्रवाई
वाहन को जब्त किया गया।
आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
गौवंश तस्करी व पशु क्रूरता अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
गरियाबंद : अवैध गौवंश तस्करी का पर्दाफाश, फिंगेश्वर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार








