पितेश्वर हरपाल गरियाबंद। पुलिस ने नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान “नया सवेरा” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के तीन अलग-अलग मामलों में एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से कुल 71 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की गई, जिसकी कीमत करीब 7,000 रुपए आंकी गई है।
थाना प्रभारी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम आमझर में अवैध शराब की बिक्री हो रही है। सूचना पर पुलिस टीम ने तीन अलग-अलग जगह रेड कार्रवाई की।
कार्रवाई के दौरान आरोपी कृष्ण कुमार सोरी के पास से 20 लीटर, महिला आरोपी फुलबासन के कब्जे से 20 लीटर और एक अन्य आरोपी राजाराम सोरी से 31 लीटर महुआ शराब बरामद की गई।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
गरियाबंद: अवैध शराब मामले में महिला समेत 3 गिरफ्तार, 71 लीटर जब्त








