Buy Advt. Space

रायपुर: नहर में नाबालिग की लाश, हत्या या आत्महत्या की जांच शुरू

By


रायपुर। राजधानी रायपुर में उस वक्त सनसनी फैल गई जब जुलुम गांव के पास नहर में एक नाबालिग लड़की का शव तैरता हुआ मिला। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने तुरंत मुजगहन थाना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर पंचनामा की कार्यवाही पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

मृतका की हुई पहचान

प्रारंभिक जांच में मृतका की पहचान 17 वर्ष 7 महीने की प्रिया साहू के रूप में हुई है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि मौत हादसे में हुई या फिर किसी अन्य कारण से। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही असली वजह सामने आएगी।

इलाके में दहशत

घटना से गांव और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों में चर्चा है कि यह मामला आत्महत्या का है या फिर हत्या की साजिश।

पुलिस की जांच जारी

पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की हर पहलू से जांच की जाएगी और जरुरत पड़ने पर साइंटिफिक टीम की मदद भी ली जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment