छत्तीसगढ़ प्रदेश के दो संभाग दुर्ग और रायपुर के 13 जिले से एन एच एम कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर शक्ति प्रदर्शन किया|
छत्तीसगढ़ प्रदेश के एन एच एम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष डॉ अमित कुमार मिरी ने कहा की जब तक हमारी 10 सूत्रीय मांग सरकार पूरी नहीं कर देती तब तक हम सभी जिलों के एन एच एम कर्मचारी हड़ताल से वापस ड्यूटी ज्वाइन नहीं करेंगे | और हम आश्वासन से वापस नहीं जाएंगे |
अब हमें लिखित आदेश चाहिए|और 10 में 5 मांगे केन्द्र सरकार के हाथों में है| बोलते हैं स्वास्थ्य मंत्री जी, पर मध्यप्रदेश में तो यह मांग वहां की राज्य सरकार दे दी है| और अगले सप्ताह हम मंत्री और विधायक का घर का घेराव करेंगे यदि यह हमारी मांगे पूरी नहीं करेंगे तो|
साथ ही दुर्ग जिला के डॉ आलोक शर्मा ने कहा की 10 मांगों में केवल एक मांग पर सहमति बनी और उस पर लिखित आदेश नहीं मिला है|
एक मांग जिस पर सहमति बनी है| वह स्वास्थ्य बीमा उपचार है| उसमें भी टाल मटोल कर रहे हैं| मंत्री जी| साथ ही स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जयसवाल ने प्रेस और मिडिया में कहा की हम 27% में 22% दे दिये है| और 5% बचा उसको हम जल्दी दे देंगे| पर एन एच एम कर्मचारियों ने कहा की स्वास्थ्य मंत्री जी झूठ बोल रहे हैं|
आप हमें लिखित आदेश दिखाइये कि कहा आप ने 22% दिया है| एन एच एम कर्मचारियों के बारे में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा की 10 में से 5 मांगों पर सहमति बन गयी है| पर ये भी स्वास्थ्य मंत्री का यह कहना भी झूठ निकल गया| क्योंकि अब तक 10 में से 5 मांगों पर लिखित आदेश नहीं मिला है| साथ ही तूता रायपुर में आज एन एच एम कर्मचारियों ने रैली निकाल कर शक्ति प्रदर्शन किया|








