ब्यूरो नूतन साहू गरियाबंद ! गरियाबंद जिले के विधानसभा क्षेत्र बिंद्रानवागढ़ के विधायक जनक ध्रुव ग्राम पेंड्रा पहुंचे। यहां उन्होंने उस परिवार से मुलाकात की, जिसके सदस्य पुरुषोत्तम ध्रुव की मृत्यु कथित तौर पर झोलाछाप डॉक्टरों के इलाज के बाद हो गई थी।
विधायक जनक ध्रुव ने शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाते हुए हर संभव मदद और उचित न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने मामले की गंभीरता पर चिंता जताई और कहा कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
परिवार से मुलाकात के समय ग्राम पंचायत सिंधौला के युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमृत पटेल भी मौजूद रहे।
पीड़ित परिवार से मिले विधायक जनक ध्रुव, हर संभव मदद का दिया आश्वासन








