Buy Advt. Space

15 वर्ष से अधिक उम्र के असाक्षर लोगों को साक्षर करने की विशेष पहल

By

गरियाबंद से नूतन साहू की
राष्ट्रव्यापी बुनियादी साक्षरता ज्ञान मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन किया गया
जिले में 16 हजार 870 असाक्षरों को साक्षर करने की पहल
उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत हुआ आयोजन

गरियाबंद ! राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण के आदेशानुसार उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत राष्ट्रव्यापी बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान मूल्यांकन परीक्षा का वृहद आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री दीपक अग्रवाल के निर्देशन में एवं जिला पंचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारी श्री जी.आर. मरकाम तथा जिला शिक्षा अधिकारी श्री ए.के. सारस्वत के मार्गदर्शन में जिले भर के उल्लास केन्द्रों में अध्यनरत असाक्षर शिक्षार्थी महापरीक्षा में शामिल हुए। कलेक्टर श्री अग्रवाल द्वारा महतारी भाखा छत्तीसगढ़ी में नेवता पाती भेजकर प्रत्येक असाक्षर शिक्षार्थियों को  ’हमर पढ़ाई हमर अभिमान पढ़ लिख के पाबो सम्मान’ महापरीक्षा अभियान को सफल बनाने की अपील की गई थी। जिसका जिले में अच्छा प्रतिसाद देखने को मिला। डीपीओ श्री बुद्धविलास सिंह के द्वारा जिले भर में महापरीक्षा अभियान को सफल बनाने के लिए जमीनी स्तर पर व्यापक तैयारी की गई थी। जिसमें प्रत्येक स्तर पर परीक्षा को सफल बनाने हेतु आवश्यकता अनुसार वातावरण निर्माण एवं व्यापक प्रचार प्रचार भी किया गया था।  सभी प्रभारी शिक्षकों द्वारा विभिन्न ग्रामों में महापरीक्षा हेतु बनाये गए परीक्षा केन्द्र में समुचित व्यवस्था की गई थी। उन्होंने बताया कि जिले में 16870 असाक्षर परीक्षार्थियो का लक्ष्य था, प्राप्त जानकारी 15186 परीक्षार्थी ने महापरीक्षा में भाग लिया है। परीक्षा 23 मार्च रविवार को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की गई थी।

Leave a Comment