Buy Advt. Space

सुशासन दिवस पर जिलेभर में हुआ आयोजन

By

कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट

ग्राम पंचायतों के अटल चौक में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी को किया गया नमन

कोंडागांव ! भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर आज जिलेभर में सुशासन दिवस मनाया गया। जिले के ग्राम पंचायतों के अटल चौक और जनपद पंचायतों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।

शासन के निर्देशानुसार सुशासन सप्ताह में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में पूरे जिले में आयोजित सुशासन दिवस के कार्यक्रमों में ग्रामीणों ने अपनी सहभागिता दिखाई और उत्साह के साथ सुशासन दिवस मनाया। जिले के सभी ग्राम पंचायतों में सुशासन दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी को नमन करते हुए उनके कविताओं का पाठ किया गया।

Related News

Leave a Comment