Buy Advt. Space

सफलता की कहानी नव वर्ष के अवसर पर नए गृह में हुआ प्रवेश प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला पक्का मकान, बेटियों का सपना हुआ पूरा

By

कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट

कोंडागांव ! जिला मुख्यालय से 21 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत भानपुरी में रहने वाले श्री दयाराम कोर्राम ने नए वर्ष के अवसर पर अपने परिवार के साथ नए गृह में प्रवेश किया
जिला मुख्यालय से लगभग 25 किलोमीटर दूर ग्राम भानपुरी में रहने वाले दयाराम कृषि कार्य कर अपनी आजीविका चला रहे हैं और अपने तीन बच्चों का पालन-पोषण कर रहे हैं। उनकी दो बेटियां, दीपिका और ज्योति हमेशा से एक पक्के मकान का सपना देखती थीं, लेकिन कृषि कार्य से होने वाली आय केवल घर चलाने तक ही सीमित थी।

सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास स्वीकृत किए गए, जिसमें श्री दयाराम कोर्राम का नाम भी शामिल था। जब सूची में उनका नाम आया तो पूरे परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। जैसे ही आवास निर्माण के लिए धनराशि जारी हुई, परिवार ने तत्परता से निर्माण कार्य शुरू कर दिया और निर्धारित समय में मकान पूरा कर लिया।

आज चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर उनके नए घर का गृह प्रवेश संपन्न हुआ। इस खुशी के मौके पर दयाराम कोर्राम की बेटियों दीपिका और ज्योति ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।

Related News

Leave a Comment