Buy Advt. Space

विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन कर छात्राओं को दी कानूनी जानकारी

By

कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट

कोण्डागांव ! प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री उत्तरा कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश (एफ.टी.एस.सी) पॉक्सो श्री कमलेश कुमार जुर्रीे, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश श्री विक्रम प्रताम चन्द्रा कोण्डागॉव प्रतिधारक अधिवक्ता प्रबंध कार्यालय श्री सुरेन्द्र कुमार भट्ट द्वारा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोण्डागांव में बच्चों के प्रति विधिक साक्षरता लाने के उद्देश्य में शिविर का आयोजन किया गया।

जिसमें उपस्थित छात्राओं को विधिक जानकारी देते हुए सरल व सहज शब्दों में कानूनी जनकारी दी गयी। इसके साथ ही विद्यालय में छोटी-छोटी बनी नियमों का उल्लघन न करने व नियमों का पालन करने के बारे में बताया गया। साथ ही चाईल्ड हेल्प लाईन 1098 व बच्चों के संरक्षण हेतु लैगिंग अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012, मोबाईल का सदपयोग व दूरूपयोग व साईबर अपराधों, यातायात नियमों के संबंध में जानकारी दी गई। इस अवसर पर प्राचार्य सी.के. कोर्राम, चन्द्रशेखर ठाकुर, व्याख्याता शिक्षक मुकुन्द देहारी एवं अधिकार मित्र पारेश्वर देवांगन, लोकेश यादव सहित छात्राएं उपस्थित रहे।

Related News

Leave a Comment