Buy Advt. Space

अभनपुर में युवक पर धारदार हथियार से हमला, आरोपी गिरफ्तार

By

अभनपुर थाना क्षेत्र से सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। हमला इतना गंभीर था कि घायल युवक खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा।

जानकारी के अनुसार, नायकबांधा गांव निवासी आकाश मरकाम ने बिरेझर चौकी क्षेत्र के हथबंद गांव निवासी चंद्रशेखर साहू (22) पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल चंद्रशेखर को तत्काल अभनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रायपुर रेफर किया गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी आकाश मरकाम को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि घायल के बाईं जांघ, कलाई और छाती में गहरी चोटें आई हैं।

यह घटना क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा कर गई है। पुलिस आरोपियों के आपसी विवाद के कारणों की गहराई से जांच कर रही है।



Leave a Comment