Buy Advt. Space

बस्तर संभागायुक्त ने धान खरीदी केन्द्र का किया निरीक्षण

By

कोंडागांव से बन्नूराम यादव कि रिपोर्ट


कोण्डागांव !  बस्तर संभागायुक्त श्री डोमन सिंह ने आज जिले के बनियागांव उपार्जन केन्द्र पहुंचकर धान खरीदी कार्य का जायजा लिया। उन्होंने इस दौरान धान बेचने पहुंचे किसानों से रूबरू हुए और उनसे यहां की व्यवस्था और सुविधाओं की जानकारी ली।

उन्होंने इस दौरान उन्होंने आर्द्रतामापी यंत्र से धान की जांच भी की। श्री सिंह ने इस दौरान केन्द्र में बारदाने की उपलब्धता, स्टेकिंग और धान उठाव के साथ सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरूस्त रखने के लिए खाद्य एवं सहकारिता विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया।

इस अवसर कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने माईक्रो एटीएम की उपलब्धता की जानकारी ली। उन्होंने केन्द्र प्रभारी को निर्देशित किया कि माईक्रो एटीएम के बारे धान बेचने पहुंचे सभी किसानों को अवगत कराएं ताकि खरीदी केन्द्र में ही किसान आवश्यकता अनुसार 10 हजार तक की राशि निकाल सके और उन्हें बैंक जाने की जरूरत न पड़े। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अविनाश भोई सहित एडीएम श्री चित्रकांत चार्ली ठाकुर, एसडीएम एवं तहसीलदार सहित खाद्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Related News

Leave a Comment