प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की ‘मन की बात’ कार्यक्रम का ग्राम डुंडेरा में श्रवणपान
भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामवासियों ने सहभागिता कर व्यक्त की अभिव्यक्ति
दुर्ग ! ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डुंडेरा में आज दिनांक 27 जुलाई 2025 को ‘मन की बात’ कार्यक्रम की 124वीं कड़ी का सामूहिक श्रवणपान किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उत्साहपूर्वक शामिल हुए और माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रेरणादायक विचारों को सुना।
इस अवसर पर भाजपा के सक्रिय युवा कार्यकर्ता केशव महिपाल, बूथ अध्यक्ष श्रीमती रंजना मानिकपुरी, श्रीमती अंजू देवगन, लता ठाकुर, तमिल निषाद, दामिन साहू, कामता साहू, जनता बाई साहू, योगेश धनकर, योगेश महिपाल, नरसिंग ठाकुर, जीवधन प्रसाद साहू, हिंछाराम महिलांगे, वासु साहू, संतोष यादव, भूमि देवांगन, नरगिस मानिकपुरी, मोनिका साहू आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
कार्यक्रम में विशेष बात यह रही कि नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भी बड़ी रुचि और उत्साह से ‘मन की बात’ सुनी। इनमें तन्मय महिलांगे, नेध कुमार महिलांगे, राहुल कुमार, खिलेश्वर जैसे बच्चों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिससे यह आयोजन एक समावेशी सामाजिक उत्सव का रूप ले सका।
प्रधानमंत्री जी के विचारों ने न सिर्फ देशभर के लोगों को प्रेरित किया, बल्कि ग्राम डुंडेरा के नागरिकों को भी नई ऊर्जा और संकल्प के साथ राष्ट्र निर्माण में सहभागिता हेतु प्रेरित किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य जन-जन तक प्रधानमंत्री जी की बातों को पहुंचाना और समाज में सकारात्मक बदलाव हेतु संवाद स्थापित करना था, जिसे उपस्थितजनों ने सफलतापूर्वक निभाया।
डुंडेरा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी ‘मन की बात’, नेतृत्व में रहे केशव महिपाल








