Buy Advt. Space

जिला स्तरीय वन अधिकार समिति की बैठक संपन्न

By

कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट

कोण्डागांव ! कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज जिला स्तरीय वन अधिकार समिति की बैठक संपन्न हुई, जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष श्री देवचंद मातलाम एवं डीएफओ केशकाल श्री गुरूनाथन एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में व्यक्तिगत वन अधिकार पत्र के लिए प्राप्त कुल 260 आवेदन का सर्व सम्मति से अनुमोदन किया गया। साथ ही रकबा सुधार के लिए ग्राम पंचायत बड़े भिरावड़ के 03 एवं ग्राम पंचायत नेवता के 01 प्रकरण की समीक्षा की गई। इसी प्रकार कोण्डागांव विकासखण्ड के ग्राम पंचायत बनउसरी माकड़ी (जोबा) में सेतुमय पहुंच मार्ग निर्माण कार्य में वन अधिकार प्राप्त भूमि के प्रभावित होने पर मुआवजा की मांग पर वन विभाग, राजस्व विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम गठित कर जांच के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर जिला पंचायत की सदस्य श्रीमती रमिला मरकाम औरआदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त श्री बीएल बंजारे भी उपस्थित थे।

Leave a Comment