Buy Advt. Space

छठ पूजा की तैयारी के लिए शहर के मुख्य तालाब का निरीक्षण

By

बन्नूराम की रिपोर्ट

कोंडागांव ! देश भर में 7 नवंबर को मनाए जाने वाले छठ पूजा पर्व के मद्देनजर शहर के मुख्य तालाब पर तैयारी कार्य जोरों पर है। नगर पालिका उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी और पार्षद अंकुश जैन ने मंगलवार को तालाब का निरीक्षण किया, इस दौरान नगरपालिका उपाध्यक्ष ने सफाई, ब्लीचिंग, पेंटिंग और रेत डालने जैसे आवश्यक कार्यों के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान बारीकी से मूल्यांकन किया गया ताकि छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। बिजली व्यवस्था और अन्य जरूरी इंतजामों का भी जायजा लिया और सफाई कार्य को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया, जिससे श्रद्धालुओं को एक सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण मिल सके।इस अवसर पर नगर पालिका सीएमओ श्री दिनेश डे सहित ललित देवांगन, भरत चक्रधारी, मनोहर साहू, देवेंद्र मौर्य और अविनाश उपस्थित रहे।

Related News

Leave a Comment