Buy Advt. Space

कोण्डागांव में ‘सहकार से समृद्धि’ योजना के तहत नवगठित सहकारी समितियों का शुभारंभ  माध्यम : विधायक सुश्री उसेंडी

By

सहकारिता देश की आर्थिक मजबूती और किसानों की समृद्धि का प्रभावी

कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट

कोण्डागांव ! सहकारिता, पशुधन और मत्स्य विभाग द्वारा आयोजित एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम में केंद्रीय गृह एवं सहकारी मंत्री श्री अमित शाह के नेतृत्व में “सहकार से समृद्धि” योजना के तहत नवगठित पैक्स, डेयरी और मत्स्य सहकारी समितियों का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण पर आज ऑडिटोरियम कोण्डागांव में किया गया।कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोण्डागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी ने सहकारिता के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि सहकारिता देश की आर्थिक मजबूती और किसानों की समृद्धि का एक प्रभावी माध्यम बन सकती है। अमूल और लिज्जत पापड़ जैसी सहकारी संस्थाएं इसकी बेहतरीन मिसाल हैं। केंद्र और राज्य सरकारें किसानों के निरंतर विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं और इसके लिए कई नई योजनाएं बनाई जा रही हैं।

इस कार्यक्रम में जिले के नवगठित 02 डेरी और 03 मछुआ सहकारी समितियों को पंजीयन प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इसके साथ ही जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के 125 हितग्राहियों को एटीएम कार्ड वितरित किए गए। मत्स्य विभाग ने 05 मछुआ हितग्राहियों को आइस बॉक्स और 01 मछुआ समिति को जाल प्रदान किए।

इसके अलावा सहकारिता, पशुधन और मत्स्य विभाग ने कार्यक्रम के दौरान सहकारिता विषय पर प्रशिक्षण भी दिया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम सहकारी समितियों की कार्यप्रणाली और उनके विकास के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।

कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम में सहकारिता के माध्यम से आर्थिक समृद्धि लाने, किसानों और मछुआरों के जीवनस्तर को बेहतर बनाने, और कृषि और मत्स्य क्षेत्र में स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने पर आधारित था। साथ ही यह भी सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया कि हितग्राहियों को सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिले।
इस अवसर पर श्री दीपेश अरोरा, एडीएम श्री चित्रकांत चार्ली ठाकुर, वरिष्ठ सहकारिता निरीक्षक, सहायक मत्स्य अधिकारी, वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी और अन्य विभागीय अधिकारी भी उपस्थित थे।

Related News

Leave a Comment