Buy Advt. Space

कोंडागांव में रोजगार मेला: 173 प्रतिभागियों में 140 का चयन

By

कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट

कोंडागांव ! मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के ‘सबको रोजगार, सबको अवसर’ के विजन को साकार करते हुए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र/मॉडल करियर सेंटर कोंडागांव के तत्वावधान में आज लाइवलीहुड कॉलेज कोंडागांव में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस मेले का उद्देश्य जिले के युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्रदान करना और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक मजबूत कदम बढ़ाना था। इस मेले में जिले के कुल 173 युवाओं ने भाग लिया था और इस आयोजन में 10 निजी कंपनियों ने हिस्सा लिया था। रोजगार मेला में उम्मीदवारों के कौशल व योग्यता के आधार पर साक्षात्कार किए। इसके परिणामस्वरूप कुल 140 युवाओं का प्राथमिक रूप से चयन किया गया।

Related News

Leave a Comment