Buy Advt. Space

केशकाल में महतारी वंदन सम्मेलन का हुआ आयोजन

By

कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट

कोंडागांव ! राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर जनादेश परब मनाया जा रहा है। इस मौके पर ‘सुशासन का एक साल-छत्तीसगढ़ हुआ खुशहाल’ थीम पर मनाए जा रहे सुशासन सप्ताह अंतर्गत केशकाल में विधायक श्री नीलकंठ टेकाम के मुख्य आतिथ्य में महतारी वंदन सम्मेलन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा महतारी वंदन योजना के लाभार्थियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि विधायक श्री टेकाम ने कहा कि राज्य शासन महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसमें शासन की महात्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना महिलाओं को सशक्त बनाने में कारगर साबित हो रही है।

महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों ने जताया आभार


सम्मेलन में महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों ने प्रतिमाह एक हजार रूपए मिलने वाली राशि उपयोग से उनके जीवन में आए बदलाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी और बताया कि इस योजना ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त किया है। ग्राम नाचनडीही के लाभार्थी गौरी मरकाम ने बताया कि महतारी वंदन से उन्हे बहुत लाभ मिल रहा है। नियमित रूप से योजना की राशि उनके बैंक खाते में जमा हो जाती है। इस राशि को बच्चों के पढ़ाई और छोटा सा कपड़े की दुकान में लगाती हैं। महिला हितग्राहियों ने महतारी वंदन योजना के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णदेव साय के प्रति आभार जताया।
इस अवसर पर एसडीएम केशकाल श्री अंकित चौहान सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

Related News

Leave a Comment