Buy Advt. Space

कलेक्टर श्री दुदावत ने की आकांक्षी विकासखण्ड माकड़ी में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा पेयजल, स्वास्थ्य और शिक्षा सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर दिया जोर

By

कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट

कोण्डागांव !  कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने बुधवार को माकड़ी स्थित जनपद पंचायत भवन में आयोजित बैठक में आकांक्षी विकासखण्ड माकड़ी में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने ग्राम पंचायतों में स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी ग्रामीण पेयजल से वंचित न रहे और सभी घरों में स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि सभी आंगनबाड़ी केन्द्र, शाला भवन सहित अन्य शासकीय भवनों में स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित किया जाएगा।

आंगबाड़ी भवनों में स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए तथा पानी टंकी स्थापित करने के लिए शासन द्वारा विशेष पहल की गयी है। इसे सुनिश्चित करने के लिए ग्रामीण यांत्रिकी सेवा एवं पंचायत के प्रतिनिधि कार्य करेंगे। उन्होंने अच्छी स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही स्वास्थ्य केन्द्रों में उपलब्ध सुविधाओं का प्रदर्शन करने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने हिमोग्लोबिन जांच में हो रही देरी पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए इसे तत्काल सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केंद्रों में होने वाली जांचों की गति को तेज किया जाए ताकि मरीजों को समय पर उपचार मिल सके। उन्होंने कहा कि घर में प्रसव के मामलों में स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी और मितानीन को जिम्मेदार ठहराया जाएगा।

कलेक्टर ने शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए आय, जाति और निवास प्रमाण पत्रों के प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के संबंध में अधिकारियों को निर्देशित किया। इसके साथ ही, अपार आईडी से संबंधित कार्यों को भी शीघ्र पूरा करने के लिए भी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही शालाओं को उपलब्ध कराए गए सभी टेलीविजन का लाभ विद्यार्थियों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। शिक्षा के क्षेत्र में कलेक्टर ने बोर्ड परीक्षाओं में उत्तीर्ण विद्यार्थियों के अगले शैक्षिक सत्र में प्रवेश की प्रक्रिया को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने शिक्षा विभाग को विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए सख्त निर्देश दिए। छात्रावासों में सुविधाओं के संबंध में भी कलेक्टर ने निर्देश दिए कि छात्रावासों में छात्रों को सभी आवश्यक सुविधाएं दी जाएं। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अविनाश भोई, अनुविभागीय दण्डाधिकारी श्री अजय उरांव सहित जिला एवं विकासखण्ड स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Related News

Leave a Comment