Buy Advt. Space

कलेक्टर ने शिक्षकों और शालाओं के युक्तियुक्तकरण के संबंध में बैठक लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

By

कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट

कोण्डागांव ! छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार शासकीय शालाओं और शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण की प्रकिया के संबंध में कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने गुरुवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में बैठक ली। बैठक में कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि युक्तियुक्तकरण की सम्पूर्ण कार्यवाही शासन द्वारा जारी किए गए निर्देशानुसार पूरी पारदर्शिता के साथ सावधानीपूर्वक संपन्न कराएं। कलेक्टर ने सभी एसडीएम और बीईओ को निर्धारित प्रपत्र में अतिशेष शालाओं एवं शिक्षकों का चिन्हांकन कर उनकी पूरी जानकारी निर्धारित समय-सीमा में उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया।

बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती भारती प्रधान ने बताया कि राज्य शासन द्वारा जारी निर्देशानुसार युक्तियुक्तकरण आगामी 07 मई से 25 मई की बीच किया जाएगा तथा शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण की कार्यवाही 15 मई से 10 जून के बीच की जाएगी। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी ने अतिशेष स्कूलों और शिक्षकों के संबंध में शासन द्वारा जारी विस्तृत दिशा-निर्देशों की जानकारी दी। इस अवसर पर एसडीएम केशकाल अंकित चौहान एवं फरसगांव श्री अश्वन पुसाम, जिला समन्वयक समग्र शिक्षा इमल बघेल तथा स्कूल शिक्षा विभाग के बीईओ, एबीईओ, बीआरसी आदि उपस्थित रहे।

Related News

Leave a Comment