Buy Advt. Space

कलेक्टर द्वारा स्थानीय अवकाश घोषित

By

कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट

कोंडागांव ! कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत द्वारा जिला कोण्डागांव के लिए कैलेण्डर वर्ष 2025 हेतु 04 स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। इस संबंध में जारी आदेश के अनुसार कोण्डागांव मेला 04 मार्च 2025 दिन मंगलवार को कोण्डागांव एवं फरसगांव अनुभाग के लिए एवं केशकाल मेला 01 अप्रैल 2025 दिन मंगलवार को केशकाल अनुभाग के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। इसी प्रकार नवाखानी 01 सितंबर 2025 दिन सोमवार को एवं गोवर्धन पूजा (दीपावली का दूसरा दिन) 21 अक्टूबर 2025 दिन मंगलवार को संपूर्ण कोण्डागांव जिला के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।

Related News

Leave a Comment