Buy Advt. Space

रायपुर के राजीव भवन पहुंची ED, कांग्रेस महामंत्री को सौंपी चालान कॉपी

By


रायपुर। छत्तीसगढ़ में चर्चित 3200 करोड़ के शराब घोटाले और उससे जुड़े मामलों की जांच में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई लगातार जारी है। शुक्रवार को ED की टीम राजधानी रायपुर स्थित कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन पहुंची और कांग्रेस महामंत्री मलकीत सिंह गैदु से मुलाकात की।

सुकमा कांग्रेस भवन मामले की चालान कॉपी सौंपी

मुलाकात के दौरान ED अधिकारियों ने तीन महीने पहले हुए सुकमा कांग्रेस मुख्यालय रेड से जुड़े मामले की चालान कॉपी मलकीत सिंह गैदु को सौंपी। इसके बाद टीम थोड़ी देर राजीव भवन में रुकी और औपचारिक कार्यवाही पूरी करने के बाद लौट गई।

तीन महीने पहले हुई थी रेड

गौरतलब है कि करीब तीन महीने पहले ED ने सुकमा कांग्रेस कार्यालय में दबिश दी थी। उसी कार्रवाई से संबंधित चालान की कॉपी आज कांग्रेस नेतृत्व को सौंपी गई है।

घोटाले की जांच में तेजी

ED की इस कार्रवाई को प्रदेश कांग्रेस दफ्तर में बड़ी हलचल के रूप में देखा जा रहा है। शराब घोटाला मामले में पहले से ही कई बड़े नेताओं और अधिकारियों पर कार्रवाई हो चुकी है। अब ED की ताजा गतिविधियों ने इस केस को लेकर सियासी हलचल और तेज कर दी है।

Leave a Comment