दुर्ग। ऊर्जा फाउंडेशन द्वारा 7 अगस्त 2026 को महिलाओं के लिए निःशुल्क पेपर फ्लावर बनाने का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ऊर्जा फाउंडेशन की सदस्यों सहित अन्य महिलाओं ने भी प्रशिक्षण का लाभ लिया।
इस दौरान फाउंडेशन की अध्यक्ष सरिता पाण्डेय ने प्रशिक्षण देने वाली श्रीमती किरण गुरुपंचायन को मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया।
ऊर्जा फाउंडेशन पिछले पांच वर्षों से महिलाओं को विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण देने के साथ-साथ निशक्त बच्चों एवं बुजुर्गों की सेवा, वृक्षारोपण तथा जरूरतमंद लोगों को शासन और स्वयं के स्तर पर सहायता उपलब्ध कराने जैसे सामाजिक कार्यों में सक्रिय रूप से योगदान दे रहा है।
कार्यक्रम में विनीता श्रीवास्तव, सपना श्रीवास्तव, अनुजा अग्रवाल, शैल सोनी, संध्या साटकर, नीता भलावी, सोनी सिंह, कमलजीत, सीमा लादेर, के. गीता, दीप्ति लादेर, रेणु श्रीवास्तव, ज्योति कुमारी, नीरा लाखेरा, नंदिनी पाण्डेय, श्रीमती ज्योति, नीलू सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।
ऊर्जा फाउंडेशन ने महिलाओं को सिखाई पेपर फ्लावर बनाने की कला








