Buy Advt. Space

सावन के प्रथम सोमवार पर सिंधिया नगर में उमड़ी शिवभक्ति, भजन-कीर्तन व महाप्रसाद में जुटे श्रद्धालु

By

दुर्ग। सावन माह के प्रथम सोमवार पर सिंधिया नगर वार्ड क्रमांक 21 में भगवान भोलेनाथ की विशेष पूजा-अर्चना, रुद्राभिषेक, भजन-कीर्तन एवं महाप्रसाद का भव्य आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। श्री संजय सिंह एवं श्रीमती नीलू सिंह के निवास पर आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, महिलाएं एवं युवा शामिल हुए।

पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा। भगवान शिव का विधि-विधान से पूजन एवं संगीतमय भजनों ने श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। पूजा-अर्चना के पश्चात सभी श्रद्धालुओं को महाप्रसाद वितरित किया गया।

कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा एवं सोलह श्रृंगार के साथ सावन सोमवार का व्रत रखकर भगवान शिव की आराधना की और परिवार की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य एवं खुशहाली की कामना की। “हर-हर महादेव” के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में गूंज उठा।

श्रीमती नीलू संजय सिंह ने बताया कि यह धार्मिक आयोजन पिछले कई वर्षों से निरंतर आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य धार्मिक परंपराओं को जीवंत रखना, समाज को एकजुट करना तथा युवाओं में सनातन संस्कृति के प्रति आस्था को बढ़ावा देना है। इस वर्ष भी श्रद्धालुओं की बड़ी भागीदारी ने आयोजन को विशेष बना दिया।

Leave a Comment