Buy Advt. Space

सौरभ जायसवाल नेतृत्व में भिलाई भाजयुमो का “एक दीप शहीदों के नाम” कार्यक्रम

By

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (भाजयुमो) जिला भिलाई द्वारा “नक्सल मुक्त होता छत्तीसगढ़ः एक दीप शहीदों के नाम” कार्यक्रम का आयोजन जिला अध्यक्ष सौरभ जायसवाल के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नक्सलवाद के खिलाफ संघर्ष में शहीद हुए जवानों के बलिदान को स्मरण करना और प्रदेश में विकास की नई दिशा को रेखांकित करना रहा।

कार्यक्रम के दौरान दीपदान कर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जवानों, स्थानीय नागरिकों और युवाओं ने दीप जलाकर उनके साहस और बलिदान को नमन किया। इस अवसर पर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सड़कों, स्कूलों और स्वास्थ्य सुविधाओं के विकास कार्यों पर भी प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम में स्थानीय आदिवासी युवाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली, जो बदलते छत्तीसगढ़ की सकारात्मक तस्वीर को दर्शाती है। साथ ही मुख्यधारा में लौटे पूर्व नक्सलियों को भी समाज के विकास में सहभागी बनने के लिए प्रेरित किया गया।

भाजयुमो जिला अध्यक्ष सौरभ जायसवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ आज शांति, सुरक्षा और विकास की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है। केंद्र और राज्य सरकार के दृढ़ संकल्प, सुरक्षा बलों के साहस और जनभागीदारी के प्रयासों से नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में उल्लेखनीय सफलता मिली है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
इसकी जानकारी जिला मीडिया प्रभारी जयंत शर्मा ने दी।

Leave a Comment