दुर्ग।दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार रविवार को सेक्टर-9 स्थित महिला महाविद्यालय भिलाई में जगतगुरु तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज के सानिध्य तथा मुनिन्द्र धर्मार्थ ट्रस्ट, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) के तत्वावधान में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं सेवादारों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।
रक्तदान शिविर में कुल 291 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ, जो जिला चिकित्सालय दुर्ग के ब्लड बैंक को प्राप्त हुआ। यह रक्त जरूरतमंद मरीजों के उपचार में उपयोग किया जाएगा।
कार्यक्रम में मुनिन्द्र धर्मार्थ ट्रस्ट के राज्य संयोजक दुष्यंत दास, जिला संयोजक खेमेन्द्र दास, रामनेश दास सहित ट्रस्ट के अनेक सेवादारों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज दानी, जिला चिकित्सालय दुर्ग के सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक डॉ. आशीषन कुमार मिंज, ब्लड बैंक नोडल अधिकारी डॉ. संतराम चुरेंद्र, नर्सिंग ऑफिसर सती गुप्ता, तरूणा रावत, लैब टेक्नोलॉजिस्ट रोशन सिंह, काउंसलर टी.एस. एंथोनी, गणेश निर्मलकर, लैब सुपरवाइजर रूपेश सर्पे, खिलावन चंद्राकर, महेश चंद्राकर, शैलेन्द्र श्रीवास्तव, सूरज कुर्रे, सतीश कुमारी, हेमचंद यादव, ओम प्रकाश, नेहा जाफरे, रानू साहू, सुनील निषाद, हिमांशु चंद्राकर, महेन्द्र साहू, तीरथ यादव, अशोक मानिकपुरी सहित ब्लड बैंक एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी रक्तदाताओं को उनके सराहनीय योगदान के लिए साधुवाद दिया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए नियमित स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित किया गया।
संत रामपाल जी महाराज के सानिध्य में विशाल रक्तदान शिविर, जिला चिकित्सालय दुर्ग को मिले 291 यूनिट रक्त








