Buy Advt. Space

प्रधानमंत्री आवास योजना से संतोषी पटेल का पक्के घर का सपना हुआ पूरा

By

सुरक्षित और सुविधाजनक आवास मिलने से परिवार के जीवन में आया बदलाव

ब्यूरो चीफ बन्नूराम यादव कोण्डागांव।कोण्डागांव, प्रधानमंत्री आवास योजना केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजनाओं में से एक है। योजना के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराकर उनके जीवन में स्थायित्व और सुरक्षा सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है। कोण्डागांव विकासखंड के ग्राम संबलपुर निवासी श्रीमती संतोषी पटेल भी इस योजना से लाभान्वित हुई हैं। पक्का मकान मिलने के बाद उनका परिवार अब सुरक्षित और सुविधाजनक आवास में जीवनयापन कर रहा है।

कच्चे मकान में बारिश के दिनों में होती थी परेशानी

संतोषी पटेल बताती हैं कि प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलने से पहले उनका परिवार कच्चे मकान में रहता था। बारिश के दिनों में घर की छत से पानी टपकने के कारण परिवार को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। मकान की सुरक्षा को लेकर भी हमेशा चिंता बनी रहती थी।

पक्का मकान मिलने से मिली राहत

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान मिलने के बाद संतोषी पटेल के परिवार की इन परेशानियों का समाधान हुआ है। अब परिवार को बारिश के दौरान घर में पानी टपकने जैसी समस्याओं से राहत मिली है और सुरक्षित आवास का लाभ मिल रहा है।

सुरक्षित आवास से परिवार में आई खुशहाली

नया पक्का मकान मिलने से संतोषी पटेल और उनका परिवार खुश है। वे अपने परिवार के साथ सुरक्षित एवं सुविधाजनक आवास में जीवन व्यतीत कर रहे हैं। पक्के घर ने परिवार को सुरक्षा के साथ सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर भी प्रदान किया है।

संतोषी ने योजना के लिए जताया आभार

संतोषी पटेल ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलने पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि योजना उनके जैसे जरूरतमंद परिवारों के पक्के मकान के सपने को पूरा करने में सहायक बन रही है। पक्का मकान मिलने से उनके परिवार को बारिश के दिनों की परेशानियों से राहत मिली है और सुरक्षित जीवन का भरोसा मिला है।

Leave a Comment