दुर्ग। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) का 56वां स्थापना दिवस दुर्ग में सेवा और पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शासकीय विश्वनाथ यादव तमस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय तथा हेमचंद यादव विश्वविद्यालय परिसर में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने पक्षियों के लिए दाना-पानी (स्कोरे) की व्यवस्था की और वृक्षारोपण किया।
कार्यक्रम के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया।
इस मौके पर एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव आदित्य नारंग, छात्र नेता युवा तिरुपति चंद्राकर, चैतन्य बंछोर, पीयूष सिन्हा, मृदुल सिंह, तेजेंद्र साहू, मयंक देशमुख, सार्थक गजभिए, अंजलि साव, दिशा भारती, पायल चौहान, आकांक्षा, अंकित देवांगन सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
एनएसयूआई ने 56वां स्थापना दिवस पर्यावरण संरक्षण और सेवा कार्यों के साथ मनाया








