Buy Advt. Space

मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना से तनुजा के सपनों को मिलेगी नई दिशा

By

20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता से आत्मनिर्भर बनने की राह होगी आसान, श्रमिक परिवारों की बेटियों को सशक्त बना रही शासन की योजना

ब्यूरो चीफ बन्नूराम यादव कोण्डागांव। कोण्डागांव, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा श्रमिक परिवारों के सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान के लिए संचालित मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। योजना के माध्यम से पात्र श्रमिक परिवारों की बेटियों को आर्थिक सहायता प्रदान कर उन्हें अपने भविष्य को बेहतर बनाने, रोजगार के अवसर तलाशने और स्वावलंबन की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

इसी कड़ी में बड़े राजपुर विकासखंड के ग्राम मारंगपुरी निवासी तनुजा मरकाम को योजना के अंतर्गत 20 हजार रुपये की एकमुश्त आर्थिक सहायता प्राप्त हुई है। सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित शिविर के माध्यम से मिली इस सहायता से तनुजा को अपने भविष्य की योजनाओं को आगे बढ़ाने और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में नई उम्मीद मिली है।

पिता के पंजीकृत निर्माण श्रमिक होने पर मिला योजना का लाभ

तनुजा मरकाम को यह आर्थिक सहायता उनके पिता श्री उत्तम लाल मरकाम के पंजीकृत निर्माण श्रमिक होने के आधार पर प्राप्त हुई है। शासन की इस पहल से उन्हें अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति करने तथा रोजगार या स्वरोजगार की दिशा में प्रयास करने के लिए आर्थिक संबल मिला है।

यह सहायता श्रमिक परिवारों की बेटियों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और उन्हें भविष्य के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

श्रमिक परिवारों की बेटियों को मिलती है 20 हजार रुपये की सहायता

छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा संचालित मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना का उद्देश्य पंजीकृत निर्माण श्रमिकों की बेटियों को आर्थिक सहयोग प्रदान कर उनके भविष्य को बेहतर बनाने में मदद करना है।

योजना के प्रावधानों के अनुसार, निर्धारित पात्रता पूरी करने वाली श्रमिक परिवारों की प्रथम दो अविवाहित पुत्रियों को 18 से 21 वर्ष की आयु के बीच तथा न्यूनतम 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होने पर 20 हजार रुपये की एकमुश्त सहायता प्रदान की जाती है। इस सहायता से बेटियां रोजगार, स्वरोजगार और विवाह संबंधी आवश्यकताओं के लिए आर्थिक सहयोग प्राप्त कर सकती हैं।

आर्थिक सहायता से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ेंगे कदम

तनुजा मरकाम को मिली सहायता श्रमिक परिवारों की बेटियों के लिए संचालित कल्याणकारी योजनाओं की उपयोगिता को दर्शाती है। आर्थिक सहयोग से उन्हें अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने और भविष्य की योजनाओं को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ने का प्रोत्साहन मिला है।

तनुजा ने श्रमिक परिवारों की बेटियों को आर्थिक संबल प्रदान करने वाली इस योजना के लिए शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना जैसी कल्याणकारी पहल श्रमिक परिवारों की बेटियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ उनमें आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की भावना को बढ़ावा दे रही है। ऐसी योजनाओं के माध्यम से बेटियों को अपने सपनों को पूरा करने और बेहतर भविष्य की दिशा में आगे बढ़ने के अवसर मिल रहे हैं।

Leave a Comment