Buy Advt. Space

महापौर अलका बाघमार ने तीन वार्डों में करोड़ों के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

By

दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग की महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने गुरुवार को वार्ड क्रमांक 33, 34 एवं 35 में करोड़ों रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया। इस दौरान लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर, एमआईसी सदस्य, पार्षदगण, निगम अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

महापौर ने वार्डों का भ्रमण कर नागरिकों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याएं एवं सुझाव सुने। उन्होंने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य प्रत्येक वार्ड में सड़क, नाली, पुलिया और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं का विस्तार कर नागरिकों को बेहतर जीवन स्तर उपलब्ध कराना है।

वार्ड क्रमांक 35 में आरसीसी नाली एवं पुलिया निर्माण, वार्ड 34 में पाइपलाइन विस्तार, आरसीसी नाली एवं पुलिया निर्माण तथा वार्ड 33 में सीसी रोड, आरसीसी नाली एवं पुलिया सहित कई विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। इन कार्यों के पूर्ण होने से जल निकासी व्यवस्था मजबूत होगी, आवागमन सुगम बनेगा और स्थानीय नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

महापौर ने अधिकारियों को सभी निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। वहीं लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर ने कहा कि नगर निगम द्वारा जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों की मांग के अनुरूप सभी वार्डों में चरणबद्ध तरीके से विकास कार्य कराए जा रहे हैं, जिससे शहर का समग्र विकास सुनिश्चित होगा।

Leave a Comment