हर महीने मिलने वाली एक हजार रुपये की सहायता से बच्चों की देखभाल और घरेलू जरूरतें पूरी करने में मिल रही मदद
ब्यूरो चीफ बन्नूराम यादव कोण्डागांव। कोण्डागांव, छत्तीसगढ़ शासन की महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान कर उनकी दैनिक आवश्यकताओं को पूरा करने में सहयोग कर रही है। योजना के तहत मिलने वाली नियमित राशि से महिलाएं परिवार की छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने के साथ आर्थिक व्यवस्था में भी अपनी भागीदारी निभा रही हैं।
हर महीने मिल रहे एक हजार रुपये
कोण्डागांव जिले के ग्राम डोंगरीपारा, दहिकोंगा निवासी श्रीमती पीलादाई बघेल भी महतारी वंदन योजना से लाभान्वित हो रही हैं। उन्हें योजना के अंतर्गत प्रतिमाह एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्राप्त होती है। इस राशि का उपयोग वे अपने बच्चों की देखभाल, स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी जरूरतों और आवश्यकतानुसार कृषि कार्यों में करती हैं।
परिवार की जरूरतें पूरी करने में मिल रही मदद
श्रीमती पीलादाई बघेल बताती हैं कि परिवार में अक्सर ऐसी छोटी-छोटी जरूरतें सामने आती हैं, जिनके लिए तत्काल पैसों की आवश्यकता होती है। ऐसे समय में योजना के तहत हर महीने मिलने वाली राशि उनके लिए मददगार साबित होती है। इससे उन्हें बच्चों की देखभाल और घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करने में सहूलियत मिलती है।
महिलाओं की आर्थिक भागीदारी को बढ़ावा
महतारी वंदन योजना का उद्देश्य महिलाओं को नियमित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराकर उन्हें सशक्त बनाना और परिवार की आर्थिक व्यवस्था में उनकी भागीदारी बढ़ाना है। योजना से मिलने वाली सहायता महिलाओं को अपनी आवश्यकताओं के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान करती है।
श्रीमती पीलादाई बघेल ने योजना के तहत मिल रही सहायता के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए शासन की इस जनकल्याणकारी पहल की सराहना की।








