Buy Advt. Space

सेवा मेरा योगदान में पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

By

केशकाल में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया वृक्षारोपण, तालाब घाट की सफाई में श्रमदान

ब्यूरो चीफ बन्नूराम यादव कोण्डागांव। कोण्डागांव, सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम के अंतर्गत केशकाल में वृहद वृक्षारोपण एवं श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नागरिकों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। साथ ही सुरडोंगर तालाब घाट के साफ-सफाई अभियान में श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया।

टाटामारी रोड पर किया वृक्षारोपण

गुरुवार को केशकाल के टाटामारी रोड के किनारे आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में कांकेर सांसद भोजराज नाग, केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम, कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना, डीएफओ केशकाल दिव्या गौतम सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने पौधारोपण किया।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया।

तालाब घाट की सफाई में श्रमदान

कार्यक्रम के दौरान सुरडोंगर तालाब घाट में स्वच्छता अभियान चलाया गया। जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नागरिकों ने साफ-सफाई में श्रमदान कर सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने का संदेश दिया।

सेवा और जनभागीदारी को बढ़ावा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के प्रति सेवा एवं समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिले में 17 सितंबर से सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के माध्यम से जनभागीदारी के साथ सेवा, समर्पण और सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों को बढ़ावा दिया जा रहा है।

25 सेवा कार्यों से जुड़ी गतिविधियां

‘सेवा मेरा योगदान’ के तहत जिले में 25 सेवा कार्यों से संबंधित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। वृक्षारोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, हरित क्षेत्र के विस्तार और प्रकृति के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में केशकाल एसडीएम आकांक्षा नायक, तहसीलदार गणेश सिदार, जनपद पंचायत सीईओ अनुराग सिन्हा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment