Buy Advt. Space

क्राइम न्यूज;ज्वेलरी दुकान चोरी केस में महिला गिरफ्तार, सोने के टाप्स व स्कूटी बरामद

By

थाना नेवई पुलिस की त्वरित कार्रवाई

दुर्ग। थाना नेवई पुलिस ने ज्वेलरी दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाली महिला को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी महिला के कब्जे से चोरी किए गए सोने के टाप्स और घटना में प्रयुक्त स्कूटी भी बरामद की है।

ग्राहक बनकर आई महिला ने उड़ाए सोने के टाप्स

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी सुजल जैन निवासी महावीर कॉलोनी दुर्ग ने थाना नेवई में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी कृष्णा टॉकीज रोड, रिसाली स्थित “उपहार ज्वेलर्स” नामक सोना-चांदी की दुकान में 17 दिसंबर 2025 को दोपहर करीब 1 बजे एक महिला ग्राहक बनकर आई थी। महिला ने सोने के टाप्स देखने की बात कही और टाप्स को हाथ में लेकर देखने लगी।

इसी दौरान जैसे ही दुकानदार कैलकुलेटर लेने पीछे मुड़ा, महिला ने एक जोड़ी सोने के टाप्स चुपचाप अपने पास छुपा लिए और थोड़ी देर में लौटने की बात कहकर दुकान से निकल गई।

वजन कम होने पर हुआ चोरी का खुलासा

महिला के जाने के बाद दुकानदार ने जब टाप्स का वजन मिलान किया, तो एक जोड़ी सोने के टाप्स (लगभग 4 ग्राम, कीमत करीब ₹45,000) गायब पाए गए। इसके बाद तत्काल थाना नेवई में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।

सीसीटीवी और मुखबिर सूचना से आरोपी तक पहुंची पुलिस

जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि घटना के समय बैंगनी रंग की स्कूटी (क्रमांक CG 07 BV 6149) का उपयोग किया गया था। इसी आधार पर पुलिस ने संदिग्ध महिला संगीता कोठारी (31 वर्ष), निवासी ग्राम खोला, थाना आर जामगांव, हाल मुकाम रिसाली सेक्टर भिलाई को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पूछताछ में अपराध स्वीकार, माल बरामद

पूछताछ के दौरान आरोपी महिला ने चोरी करना स्वीकार किया। उसके मेमोरण्डम कथन के आधार पर पुलिस ने चोरी किए गए एक जोड़ी सोने के टाप्स और घटना में प्रयुक्त स्कूटी को समक्ष गवाहों के जप्त कर लिया।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस पूरी कार्रवाई में थाना नेवई प्रभारी उप निरीक्षक कमल सिंह सेंगर, उप निरीक्षक सुरेंद्र तारम, प्रधान आरक्षक महावीर साहू (क्र.1439), आरक्षक रवि बिसाई (क्र.1605) एवं महिला आरक्षक कीर्ति साहू (क्र.183) की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

मामले का विवरण

  • अपराध क्रमांक: 412/2025
  • धारा: 303 बीएनएस
  • आरोपिया: संगीता कोठारी, उम्र 31 वर्ष
  • बरामद सामग्री: एक जोड़ी सोने के टाप्स एवं स्कूटी CG 07 BV 6149

Leave a Comment