Buy Advt. Space

IG अभिषेक शांडिल्य ने उत्कृष्ट पुलिस टीमों को किया सम्मानित

By

दुर्ग रेंज पुलिस की उत्कृष्ट कार्यवाही पर पुलिस महानिरीक्षक अभिषेक शांडिल्य ने पुलिस टीमों को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। चोरी और ऑनलाइन म्यूल अकाउंट व सट्टा प्रकरणों में शानदार कार्रवाई करने वाली टीमों को कुल 33 हजार रुपये से अधिक की पुरस्कार राशि दी गई।

ऑनलाइन सट्टा और म्यूल अकाउंट मामले में एसीसीयू टीम ने 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपियों ने बैंक खाते, एटीएम, सिम कार्ड और चेकबुक का उपयोग ऑनलाइन सट्टे में लेनदेन के लिए करना स्वीकार किया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 46 मोबाइल, 9 लैपटॉप, कई सिम कार्ड और लगभग 10 लाख रुपये के बैंक ट्रांजेक्शन की जानकारी जुटाई।

वहीं चोरी के मामलों में दुर्ग, भिलाई, रायपुर, बिलासपुर और जबलपुर में सक्रिय मेरठ के चोर गिरोह का खुलासा किया गया। पुलिस ने करीब 400 ग्राम सोना, लाखों रुपये का चोरी का सामान और नगदी बरामद की।

पुलिस महानिरीक्षक अभिषेक शांडिल्य ने पुलिस टीम की मेहनत, तकनीकी जांच और उत्कृष्ट विवेचना की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी तरह प्रभावी कार्रवाई जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया।

 

Leave a Comment