Buy Advt. Space

फारेस्ट चौकीदार से मारपीट करने वाले 08 आरोपी गिरफ्तार

By

टाटामारी पर्यटन स्थल में शराब पीने से रोकने पर हुआ हमला

ब्यूरो चीफ बन्नूराम यादव कोंडागांवकोण्डागांव, थाना केशकाल पुलिस ने फारेस्ट चौकीदार के साथ मारपीट एवं प्राणघातक हमला करने के मामले में कार्रवाई करते हुए 08 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

शराब पीने से रोकने पर आरोपियों ने किया हमला

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी सिद्धार्थ यादव, निवासी सुरडोंगर द्वारा थाना केशकाल में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत में बताया गया कि टाटामारी पर्यटन स्थल पर कुछ लोगों को शराब पीने से रोकने पर आरोपियों ने एक राय होकर गाली-गलौज शुरू कर दी।

आरोप है कि आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ, मुक्का, लात एवं अन्य वस्तुओं से मारपीट की। इस घटना में राजेश यादव के सिर से खून निकलने के साथ ही चेहरे और बाएं हाथ में भी चोटें आईं।

छह आरोपी और दो विधि से संघर्षरत बालक शामिल

पुलिस ने मामले में लक्की ठाकुर, करन जरी, युगल कांगे, योगेन्द्र कुमार मण्डावी, शिवम सोनकर और गौतम गेन्डामे सहित दो विधि से संघर्षरत बालकों को आरोपी बनाया है। सभी आरोपी चारामा थाना क्षेत्र, जिला कांकेर के निवासी बताए गए हैं।

केशकाल थाने में अपराध दर्ज

मामले में थाना केशकाल में अपराध क्रमांक 135/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 109, 191(2), 296, 115(2) एवं 351(3) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया। पुलिस ने सभी 08 आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में न्यायिक रिमांड के लिए पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

इस कार्रवाई में निरीक्षक रितेश मिश्रा, सहायक उपनिरीक्षक हेमन्त देवांगन, सउनि रामकृष्ण जैन, प्रशिक्षु उप निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार सहित प्रआर राकेश कुमार जुरी तथा पुलिसकर्मी फलेश्वर सिन्हा, गिरजू राम मरकाम, अजय सलाम, प्रेमराज नेताम, नीलमणी चेरकिया, चन्द्रपाल यादव एवं सुरेन्द्र कुमार यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Comment