
ITSSO पोर्टल की प्रगति की रेंज स्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न
पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज श्री रामगोपाल गर्ग की अध्यक्षता में आज इन्वेस्टिगेशन ट्रैकिंग सिस्टम फॉर सेक्सुअल ऑफेंस (ITSSO) पोर्टल की प्रगति की समीक्षा हेतु रेंज स्तरीय बैठक आयोजित की गई। महिला संबंधी अपराधों की जांच और निराकरण की गति को और अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष बल दिया गया।
महिला अपराधों के त्वरित और प्रभावी निराकरण पर सख्त निर्देश
बैठक में आईजी महोदय ने स्पष्ट निर्देश दिए कि
- महिला संबंधी अपराधों के चालान निर्धारित समय सीमा में हर हाल में न्यायालय में प्रस्तुत किए जाएं।
- किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब न हो।
- लंबित मामलों को दिसंबर माह तक अधिकतम गति देने के लिए सभी जिलों में विशेष समीक्षा की जाए।
उन्होंने कहा कि ITSSO पोर्टल मामलों की मॉनिटरिंग और प्रगति विश्लेषण के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण प्लेटफॉर्म है, जिसे फील्ड स्तर पर और अधिक प्रभावी ढंग से उपयोग करने की आवश्यकता है।
ITSSO के माध्यम से केस ट्रैकिंग और वर्कफ़्लो पर विस्तृत चर्चा
बैठक के दौरान अधिकारियों को
- पोर्टल पर केस ट्रैकिंग
- जांच से लेकर चालान प्रस्तुत करने तक की कार्यप्रणाली
- समयसीमा आधारित मॉनिटरिंग
- सुधारात्मक कदम और बेहतर क्रियान्वयन
जैसे बिंदुओं पर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए। यह भी बताया गया कि सिस्टम से मिली रिपोर्टें प्रकरणों की प्रगति को तेज करने में सहायक होंगी।
अधिकारियों की उपस्थिति
बैठक में निम्न अधिकारी उपस्थित रहे
- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक: श्रीमती पद्मश्री तंवर
- डीएसपी दुर्ग: श्रीमती शिल्पा साहू
- डीएसपी बेमेतरा: श्रीमती कौशल्या साहू
- उप निरीक्षक: श्री राजकुमार प्रधान
- सहायक उप निरीक्षक (बालोद): श्रीमती सीता गोस्वामी
- पीआरओ दुर्ग रेंज पुलिस: प्रशांत कुमार शुक्ला
- अन्य पुलिस अधिकारीगण








