Buy Advt. Space

भाजपा महिला मोर्चा की परिचयात्मक बैठक संपन्न, संगठन विस्तार और बूथ सशक्तिकरण पर जोर

By

दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला स्तरीय परिचयात्मक बैठक शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय में उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित हुई। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक की विशेष उपस्थिति एवं महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष तृप्ति चन्द्राकर की अध्यक्षता में संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक की मुख्य अतिथि महिला मोर्चा दुर्ग की प्रभारी एवं भाजपा प्रदेश सह कार्यालय मंत्री तिलेश्वरी धुरंधर रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश मंत्री कुमुद बघेल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य योगिता सिन्हा, सरिता मिश्रा, माया बेलचंदन एवं ममता देवांगन उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने की रणनीति तैयार की गई। साथ ही आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों में महिला कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।

मुख्य अतिथि तिलेश्वरी धुरंधर ने कहा कि महिला शक्ति भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सेवा, समर्पण और संगठन की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।

भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित संगठन है और महिला मोर्चा संगठन की सबसे मजबूत कड़ी है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को पहुंचाने का आग्रह किया।

महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष तृप्ति चन्द्राकर ने कहा कि प्रत्येक महिला कार्यकर्ता संगठन की महत्वपूर्ण शक्ति है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से नियमित संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रहते हुए महिलाओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने और समाज सेवा के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का संचालन महामंत्री ममता राव ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन महामंत्री भारती साहू ने किया। बैठक में महिला मोर्चा जिला एवं मंडल स्तर की सभी पदाधिकारी उपस्थित रहीं। मीडिया प्रभारी श्वेता बख्शी ने कार्यक्रम की जानकारी दी।

Leave a Comment