Buy Advt. Space

भाजपा स्थापना दिवस पर जेवरा सिरसा में “गांव चलो बस्ती चलो” अभियान, टिफिन पर चर्चा से बढ़ी समरसता

By

भिलाई।भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर भाजयुमो द्वारा सेवा और जनसंपर्क को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। इसी क्रम में भिलाई जिले के जेवरा सिरसा मंडल में “गांव चलो बस्ती चलो” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम भाजपा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन के मार्गदर्शन एवं भाजयुमो जिला अध्यक्ष सौरभ जायसवाल के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

अभियान के तहत युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव और बस्ती-बस्ती पहुंचकर केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से सीधा संवाद किया। इस दौरान ग्रामीणों और श्रमिक परिवारों से मुलाकात कर योजनाओं के लाभ और उनकी समस्याओं पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण “टिफिन पर चर्चा” रहा, जिसमें कार्यकर्ता और ग्रामीण अपने-अपने घरों से टिफिन लेकर आए और सामूहिक रूप से भोजन किया। इस पहल ने सामाजिक समरसता और आपसी जुड़ाव का संदेश दिया।

कार्यक्रम के अंत में शासन की योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, सरपंच धनेश नागवंशी, भाजयुमो जिला महामंत्री विनय सेन, जिला मंत्री सौरभ चटर्जी, मंडल अध्यक्ष शीतल साहू, मंडल महामंत्री भोला कुंभकार व हेमलाल साहू सहित अनेक पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Leave a Comment