Buy Advt. Space

तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत, एक गंभीर घायल

By

महेश प्रजापति बालोद। जिले के डौंडी लोहारा थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। भेड़िया पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी।

मौके पर ही एक की मौत

हादसा इतना गंभीर था कि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

एक घायल, हालत गंभीर

हादसे में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।

पुलिस जांच में जुटी

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मर्चुरी भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related News

Leave a Comment