Buy Advt. Space

नेवई पुलिस की त्वरित कार्रवाई – पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार..

By



दुर्ग। थाना नेवई पुलिस ने घरेलू विवाद के चलते पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी को मात्र कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। मामला एचएससीएल कॉलोनी स्टेशन मरोदा का है, जहाँ आरोपी एकल कुमार दुबे उर्फ राजेश ने अपनी पत्नी दीक्षा दुबे की गला दबाकर हत्या कर दी।

कैसे हुआ वारदात



23 अगस्त को दोपहर करीब 12 बजे पति-पत्नी के बीच खाना बनाने की बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद के दौरान मृतका दीक्षा ने अपने पति के बाल पकड़ लिए, जिस पर आरोपी ने गुस्से में उसका गला दबा दिया। दम घुटने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई



वारदात की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी उपनिरीक्षक कमलसिंह सेंगर की अगुवाई में टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए 24 अगस्त को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

कानूनी पहलू



अपराध क्रमांक : 257/2025

धारा : 103(1) बीएनएस

आरोपी का नाम : एकल कुमार दुबे, निवासी एचएससीएल कॉलोनी, स्टेशन मरोदा, थाना नेवई, जिला दुर्ग।

टीम का योगदान



इस कार्रवाई में सउनि रामचंद्र कंवर, प्रधान आरक्षक क्रमांक 1442 व 1052 तथा आरक्षक क्रमांक 983 की उल्लेखनीय भूमिका रही।

Leave a Comment