1 सितंबर से लागू होगा IMA का बड़ा फैसला
रायपुर। छत्तीसगढ़ के लाखों आयुष्मान कार्डधारकों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने घोषणा की है कि 1 सितंबर से प्रदेश के सभी प्राइवेट अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड से कैशलेश इलाज बंद कर दिया जाएगा।
भुगतान न मिलने से नाराजगी
IMA ने बताया कि यह कदम मजबूरी में उठाना पड़ा है क्योंकि बीते करीब छह महीनों से आयुष्मान योजना के तहत इलाज का भुगतान अस्पतालों को नहीं मिल पाया है।
अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि बकाया राशि के कारण आर्थिक संकट गहरा गया है, जिससे अब मुफ्त इलाज जारी रखना संभव नहीं है।
गरीब और मध्यम वर्ग पर असर
इस फैसले का सबसे ज्यादा असर गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों पर होगा, जो आयुष्मान कार्ड पर कैशलेश इलाज की सुविधा का लाभ ले रहे थे।
अब उन्हें इलाज के लिए निजी तौर पर भुगतान करना पड़ सकता है।
सरकार से उम्मीद
IMA ने साफ किया है कि यदि सरकार जल्द समाधान निकालती है और बकाया भुगतान कर देती है तो फैसला वापस लिया जा सकता है। फिलहाल सभी की निगाहें सरकार और एसोसिएशन के बीच होने वाली बातचीत पर टिकी हैं।
छत्तीसगढ़ के प्राइवेट अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड से इलाज बंद!








