भिलाई।आजकल सोशल मीडिया पर “वायरल होना” कुछ लोगों की जिंदगी का मकसद बन गया है। कोई रील्स बनाता है, कोई डांस करता है, और कुछ लोग जान जोखिम में डालकर स्टंट। लेकिन इस बार भिलाई का एक बुलेट चालक अपने “स्टंट प्रेम” में इस कदर खो गया कि सीधे पुलिस के जाल में फँस गया।

टंकी बनी “लव सीट”
हरे रंग की बुलेट पर युवक ने अपनी प्रेमिका को पेट्रोल टंकी पर बैठा दिया। अब भइया, पेट्रोल टंकी का काम पेट्रोल रखने का है, प्रेमिका रखने का नहीं!
लड़की भी पूरी फिल्मी स्टाइल में उल्टी दिशा में बैठी थी – चेहरा सीधे लड़के की ओर। मानो बाइक नहीं, बल्कि “शोले” का सेट हो, और ये दोनों वीरू-बसंती बन गए हों।

लेकिन फिल्मी स्टाइल बना पुलिस केस
स्टंटबाज युवक को लगा होगा कि लोग ताली बजाएँगे और वीडियो वायरल होगा। हुआ भी… लेकिन ताली बजाने वालों से पहले पुलिस ने ताली बजा दी।
थाना भिलाई नगर पुलिस ने वीडियो देखा और बोली –
“भाई, ये इंस्टा रील नहीं, FIR बनेगी!”
फिर क्या था – धारा 281 IPC और मोटर व्हीकल एक्ट की कई धाराओं में मामला दर्ज हुआ और युवक को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस का संदेश
पुलिस ने साफ कहा
“ये सड़क है भाई, स्टूडियो नहीं! यहां किसी की जिंदगी
नहीं है। अगर स्टंट करना है तो सर्कस में जाओ, सड़क पर नहीं।”
जनता की प्रतिक्रिया
लोगों ने वीडियो देखकर खूब मज़े भी लिए। किसी ने कहा –
“लगता है पेट्रोल टंकी में पेट्रोल कम और रोमांस ज़्यादा भर दिया था।”
तो किसी ने चुटकी ली –
“भाई बुलेट में ‘लव मोड’ नहीं होता, सिर्फ ‘स्पोर्ट्स मोड’ होता है!”








