ब्यूरो नूतन साहू गरियाबंद ! जिला मुख्यालय गरियाबंद के पुलिस परेड ग्राउंड में आजादी का 79वां पर्व पूरे हर्षोल्लास और गरिमामय माहौल में मनाया गया। प्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री दयालदास बघेल ने मुख्य समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और भव्य परेड की सलामी ली। इस दौरान मंच पर कलेक्टर श्री बी.एस. उइके और पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा मौजूद थे।
ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान गूंजा और आसमान में खुशहाली के प्रतीक रंग-बिरंगे गुब्बारे छोड़े गए। मुख्य अतिथि श्री बघेल ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का संदेश जनता के नाम वाचन किया और शहीद परिवारों से मुलाकात कर उन्हें शॉल व श्रीफल देकर सम्मानित किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन
समारोह में स्कूली बच्चों ने देशभक्ति, छत्तीसगढ़ी परंपरा और संस्कृति से ओतप्रोत नृत्य, गीत और नाट्य प्रस्तुतियां दीं, जिनसे दर्शकों का मन मंत्रमुग्ध हो गया।
पुरस्कार एवं सम्मान वितरण
उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक श्री सनत कुमार ठाकुर एवं परेड कमांडर टू-आईसी उप निरीक्षक श्रीमती गुनेश्वरी नरेटी को प्रशस्ति पत्र और शील्ड प्रदान की गई।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम — कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, द्वितीय — स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय, तृतीय — स्प्रिंगबोर्ड स्कूल सोहागपुर।
मार्च पास्ट (प्रोफेशनल वर्ग): प्रथम — जिला पुलिस बल पुरुष, द्वितीय — छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल 16वीं वाहिनी, तृतीय — जिला पुलिस बल महिला।
मार्च पास्ट (नॉन-प्रोफेशनल वर्ग): प्रथम — स्काउट बालक पीएम श्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, द्वितीय — एसपीसी गर्ल शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, तृतीय — गाइड गर्ल्स कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय।
इसके अलावा 10 प्लाटून कमांडरों को भी प्रशस्ति पत्र व शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
गरियाबंद में हर कोने में आजादी का जश्न
समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गौरीशंकर कश्यप, नगर पालिका अध्यक्ष श्री रिखीराम यादव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती लालीमा ठाकुर, वरिष्ठ नागरिक, जनप्रतिनिधि, उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के उप निदेशक श्री वरुण जैन, सीईओ जिला पंचायत श्री प्रखर चंद्राकर, अपर कलेक्टर श्री प्रकाश राजपूत, श्री नवीन भगत सहित बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी और नागरिक उपस्थित रहे।
जिले के सभी स्कूल-कॉलेजों और संस्थानों में भी स्वतंत्रता दिवस उत्साह और शांति के साथ मनाया गया।
गरियाबंद: 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया, मंत्री बघेल ने ध्वजारोहण व परेड की सलामी ली








