Buy Advt. Space

केशव महिपाल के नेतृत्व में डुंडेरा में मिनीमाता की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

By





डुंडेरा ! छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद, नारी उत्थान की प्रेरणा स्रोत एवं महान समाजसेविका ममतामयी मिनीमाता की पुण्यतिथि आज ग्राम डुंडेरा में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई।

कार्यक्रम का आयोजन डुंडेरा सतनामी समाज अध्यक्ष केशव महिपाल के नेतृत्व में किया गया, जिसमें मिनीमाता की प्रतिमा पर पूजा-अर्चना एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

इस अवसर पर समाज संरक्षक बी.आर. मौर्य, दाऊलाल मांडले, कलीराम बंजारे, योगेश महिपाल, टाकेश सर रामायण, देवेंद्र महिपाल, श्रीमती सुरेखा, मोनाबाई, एवं साक्षी, वेनिका, संजना, खुशी, पायल, मीनाक्षी सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

ग्रामवासियों ने मिनीमाता के सामाजिक योगदान और नारी शक्ति के उत्थान में उनके अद्वितीय कार्यों को याद करते हुए उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया।

Leave a Comment