Buy Advt. Space

भिलाई डबल मर्डर: रक्षाबंधन से पहले खून से लाल हुई सड़के, चाकू से दो युवकों की निर्मम हत्या

By



आर के यादव भिलाई/दुर्ग: रक्षाबंधन से ठीक एक दिन पहले भिलाई में डबल मर्डर की सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया। शुक्रवार देर रात नेवई थाना क्षेत्र के दशहरा भाठा में 21 वर्षीय युवक ने अपने हमउम्र के दो दोस्तों की चाकू मारकर हत्या कर दी। मामूली विवाद ने यह खूनी रूप ले लिया।

दोस्त से दुश्मनी तक — विवाद की पृष्ठभूमि



पुलिस के अनुसार, घटना की जड़ 2–3 दिन पहले का एक मामूली झगड़ा है। मृतक युवकों का विवाद आरोपी निखिल के पिता से हुआ था। इसी बात से आक्रोशित निखिल ने शुक्रवार रात चिंतामणि (21) और गौरव कोसरिया (22) पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए।

चिंतामणि की मौके पर ही मौत हो गई।



गौरव कोसरिया को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।


आरोपी की गिरफ्तारी



घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी निखिल को सुपेला क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।
सीएसपी भिलाई नगर सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया —
“आरोपी ने पिता के साथ हुए विवाद का बदला लेने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया। मृतक गौरव कोसरिया पर कई आपराधिक मामले दर्ज थे और वह थाने का गुंडा-बदमाश था।”

इलाके में दहशत का माहौल



इस डबल मर्डर के बाद दशहरा भाठा क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Comment